मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

अबुआ आवास योजना के छूटे आवेदनों की अब ऑनलाइन इंट्री नौ तक होगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

7 जनवरी राज्य में संचालित अबुआ आवास योजना के लिए छूटे हुए

आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री नौ जनवरी तक होगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास

विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने सभी जिलों के डीसी, डीडीसी को पत्र लिखा है।

पत्र

में कहा है कि अलग-अलग स्रोतों के जरिये यह सूचना मिल रही है कि कतिपय

जिलों में अबुआ आवास योजना अंतर्गत अनेक लाभुकों के आवेदन की ऑनलाईन

प्रविष्टि प्रखंड, पंचायत स्तर पर अबतक लंबित है।इस परिस्थिति को ध्यान में

रखते हुए अंतिम अवसर के तौर पर आठ और नो जनवरी 2024 तक अबुआ आवास योजना के

लाभुकों द्वारा समर्पित लंबित आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की जाये। इस अवधि

के बाद भी यदि प्रखंड, पंचायत स्तर पर आवेदन लंबित रहे तो इससे संबंधित

दोषी पदाधिकारी, कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक

कार्रवाई की जाये।

उल्लेखनीय कि राज्य सरकार के स्तर से तीन

कमरोंवाला घर (रसोई, शौचालय संग) बेघरों को देने की प्रक्रिया अबुआ आवास के

जरिये शुरू हुई है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक सभी बेघरों को घर की सुविधा

उपलब्ध कराने की है। अबुआ आवास का क्षेत्रफल 31 वर्गमीटर का होगा। 2023-24

में दो लाख, 2024-25 में तीन लाख 50 हजार और 2025-26 में 2 लाख 50 हजार

पक्का आवास का निर्माण कराने का प्रयास सरकार का है। इस पर 16 हजार 320

करोड़ रुपये की लागत आनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें