मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: शराब न मिलने पर युवक ने ड्रेन में कूदकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: शराब न मिलने पर युवक ने ड्रेन में कूदकर दी जान

सोनीपत। सोनीपत जिले के गोहाना में नशे की लत ने एक परिवार की खुशियां

छीन लीं। शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने गुस्से में आकर ड्रेन में छलांग

लगा दी। भाई ने बचाने की कोशिश की, पर वह असफल रहा। करीब 12 घंटे की तलाश के बाद युवक

का शव उसी जगह से सोमवार को बरामद हुआ, जहां से उसने छलांग लगाई थी।

गोहाना शहर की विष्णु नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गोविंद

दिहाड़ी मजदूर था और लंबे समय से शराब का आदी था। रविवार शाम वह नशे की हालत में घर

पहुंचा और पिता धर्मपाल से शराब के लिए पैसे मांगे। पिता के मना करने पर गुस्से में

आकर वह पास की ड्रेन नंबर आठ में कूद गया। रात करीब 8 बजे यह घटना हुई। गोविंद को डूबता

देख उसका भाई सन्नी भी उसे बचाने के लिए ड्रेन में कूद पड़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा।

तीसरे भाई ने तुरंत रस्सी फेंककर सन्नी को बाहर निकाला, लेकिन गोविंद पानी में समा

गया।

सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय

गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। रातभर चली मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह युवक

का शव बरामद किया गया। परिजनों और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है

कि युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाया। शव को पोस्टमॉर्टम के

लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। नशे की लत किस तरह युवाओं

को आत्मघात की ओर ले जा रही है, यह घटना उसका गंभीर उदाहरण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें