बंगाल में मौसम सामान्य
बंगाल में मौसम सामान्यकोलकाता, 27 फरवरी । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से सर्दी नदारद है। दिन के समय गर्मी लग रही है और रात को भी हल्के स्पीड में पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। इस हफ्ते के अंत तक तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी





