मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

आवेदनों का निष्पादन नहीं करने पर बैंकों के खिलाफ होगा लीगल एक्शनःउपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण दिए जाने की योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, अपर समाहर्त्ता रांची, उप समाहर्ता भूमि सुधार,रांची, जिला कृषि पदाधिकारी, रांची, अग्रणी बैंक प्रबंधक, रांची, जिला के अंचलाधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले योजना के अंतर्गत कितने लाभुकों को केसीसी का लाभ मिल रहा है, इसकी जानकारी ली। उपायुक्त ने बैंकों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों से पूछा कि कितनों ने जिला प्रशासन द्वारा लाभुकों के उपलब्ध कराए गए डेटा को रन कराकर लाभुकों का डिटेल मिलान किया है। बैंकों के धीमी कार्य को लेकर उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि वह लगातार बैंकों से समन्वय स्थापित कर केसीसी से संबंधित आवेदन की स्थिति की जानकारी लेते रहे। केसीसी से संबंधित आवेदन के जल्द निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी के विभिन्न बैंकों के एजीएम से पत्राचार करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे संबंधित रिपोर्ट शुक्रवार तक उपलब्ध कराए। योजना के लाभुकों के डाटा मिलान करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि आवेदनों पर कार्यवाही नहीं करने और विलंब करने वाले बैंकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने विशेष कैंप में केसीसी के लिए आए आवेदनों की भी जानकारी ली। आवेदनों के निष्पादन में देरी को लेकर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों को जल्द से जल्द आवेदनों के निष्पादन का निर्देश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें