मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

पश्चिम सिंहभूम। भाजपा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है।कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 2018 के एक बयान को लेकर जारी मानहानि मामले में 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पेशी से अनुपस्थित रहने पर और कड़े कदम उठाए जाएंगे।यह मामला 28 मार्च 2018 से जुड़ा है। कांग्रेस के एक अधिवेशन में राहुल गांधी ने भाजपा पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उस समय अमित शाह भाजपा अध्यक्ष थे। इस बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा सीजेएम कोर्ट में मानहानि की अर्जी दाखिल की थी। मामला 2020 में हाईकोर्ट के आदेश पर चाईबासा ट्रांसफर हुआ। समन और जमानती वारंट के बावजूद राहुल पेश नहीं हुए, और कोर्ट उनकी पेशी से छूट की अर्जी भी खारिज कर चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें