मधुपुर में 17 मार्च से नामांकन, बीजेपी या आजसू कौन, तय करेंगे उम्मीदवार
परवेज कुरैशी
रांची। मधुपुर उप चुनाव को लेकर राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गया। जेएमएम ने कला -संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग सह अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल अंसारी को ही उम्मीदवार बनायेगी और 25 मार्च को हफीजुल हसन नामांकन करेंगे। वहीं जेएमएम उम्मीदवार के मुकाबले में भाजपा और आजसू लगातार मंथन कर रहे है। हलंाकि शनिवार को भाजपा कार्यलय में दिन भर उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची की गई। लेकिन देर शाम तक यही तय हुआ कि उम्मीदवार घोषित करने के लिए बीजेपी की तीन सदस्यों वाली टीम गटित की गई है जो उम्मीदवार चयन करेगी।
बीजेपी की कमेटी गठित: मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर उम्मीदवार चयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल को अधिकृत किया है। शनिवार को रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें मधुपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। इसके बाद झारखंड भाजपा के तीन बड़े नेताओं को इसका जिम्मा सौंपा गया।
भाजपा की कोशिश है कि सहयोगी आजसू को विश्वास में लेते हुए मधुपुर में प्रत्याशी उतारा जाए। संभावित प्रत्याशियों की बात करें तो पूर्व मंत्री राजपलिवार का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, आजसू के गंगा नारायण भी दौड़ में शामिल है। जिसमें आजसू के पसंदीदा चेहरे को कमल के सिंबल पर लड़ाये जाने की बात कही जा रही है।
बता दे कि 2019 में मधुपुर से दिवगंत हाजी हुसैन अंसारी ने 87624, भाजपा के राजपलिवार को 64883 और आजसू के गंगा नारायाण को 45453 वोट मिले थे।
अभी क्या है समीकरण: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो विधानसभा में हुए उप चुनाव बेरमो व दुमका जीत चुके है। ये दोनों सीटों पर बीजेपी और आजसू मिल कर चुनाव लड़े थे हार गये। मधुपुर में बीजेपी आजसू साथ है ेल्ेाकिन उम्मीदवार कौन होंगे तय नहीं हुआ है। जबकि आजसू ने बेरमो सीट बीजेपी को दिया था कि आगे किसी सीट पर आजसू उप चुनाव लड़ेगी। यदि बीजेपी उम्मीदवार उतारती है तो आजसू राज्यसभा में जगह मांगेगी। इसके लिए आजसू के अकील अख्तर कुछ दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर आ चुके है। आजसू संथाल में पैर पसारना चाहती है।
17 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं 17 मार्च से इसके लिये नामांकन शुरू हो जायेगा 2 मई को चुनाव परिणाम भी जारी हो जायेगा।





