मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

लुधियाना में बड़ा हादसा, टूल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लुधियाना में बड़ा हादसा, टूल फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार देर रात को एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान गैस पुरा निवासी मान सिंह और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के गैसपुरा इलाके के गगन नगर में टूल बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात को जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूर उसकी चपेट में आ गए और करीब 7 से 8 लोग बेहोश हो गए। इसके बाद फैक्ट्री संचालक ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान सोमवार तो तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतक मान सिंह की बेटी ने बताया कि उनके पिता को देर रात को फैक्ट्री में जबरन काम करने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जब दैस का रिसाव हुआ तब फैक्ट्री संचालक खुद ही सभी घायलों को अस्पताल ले गए, जबकि परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी सूचना नहीं दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें