मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: विधायक ने की एचएसवीपी चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को

एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर टीएल सत्यप्रकाश से मुलाकात की और जींद के

लगभग 18 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर मंथन किया। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने

विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही जो कार्य उनके द्वारा बताए गए हैं,

उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का काम किया जाएगा।

विधायक

डा. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि सेक्टर आठ में ओपन जिम के लिए चार लाख दस

हजार, मेन वाटर वर्कर्स टयूब्वैल बोरिंग के लिए 29 लाख 15 हजार, अर्बन

एस्टेट में सीवरेज लाइन बिछाते हुए खराब हुए सड़कों के सुधारीकरण को लेकर

30 लाख 27 हजार, सीवरलाइन की सफाई के लिए 11.94 लाख, सेक्टर में सड़क

सुधारीकरण के लिए 11.66 लाख, सेक्टर सात में सीवर पाइपलाइन, पेयजल लाइन के

लिए 24.39 लाख, सेक्टर छह में पार्किंग, वाटर सप्लाई, सीवरेज व्यवस्था के

कार्य के लिए 94.42 लाख रुपये, सेक्टर आठ के मेन पार्क में शौचालय निर्माण

के लिए 7.98 लाख, शॉपिंग कॉम्पलेक्स सुधारीकरण के लिए 8.23 लाख, सेक्टर आठ

में शॉपिंग काम्पलेक्स के लिए 3.12 करोड़ रुपये, सेक्टर नौ में शॉपिंग

सेंटर डिवलप्मेंट के लिए 2.19 करोड़, सेक्टर छह, सात, आठ व नौ में सेफ्टी

उपकरण के लिए 22.13 लाख रुपये का रफ एस्टीमेट की सूची सौंपी है। जल्द ही

जींद के विकास कार्यों की सूची के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी।

विधायक

डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें

विधानसभा में भेजा है, उस पर वो खरा उतरने का काम कर रहे हैं। जींद के

विकास की आवाज को चंडीगढ़ तक पहुंचाया जा रहा है। अब लगभग 18 करोड़ रुपये

के कार्यों की सूची एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को सांैपी गई है। इन

विकास कार्यों के शुरू होने से शहर की जनता को लाभ होगा और सीवरेज, पानी और

सड़कों का सुधारीकरण होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें