मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

री-केवाईसी नहीं कराई तो 38 हजार राशन कार्ड हो सकते हैं निरस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरिद्वार के 38 हजार राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी में है। इन कार्डधारकों ने 15 सितंबर तक रि-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे कार्डधारकों को इसके लिए पुनः 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि जिले में 425633 उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बने हुए हैं। अंत्योदय अन्न योजना के गुलाबी राशन कार्ड की संख्या 36232, सफेद राशन कार्ड की संख्या 218523 और राज्य खाद्य सुरक्षा अन्न योजना के पीले राशन कार्ड की संख्या 170878 है।जिले में 604 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से कार्डधारकों को राशन उपलब्ध कराया जाता है। कुल 425633 राशन कार्ड धारकों में 38000 राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपने राशन कार्ड का सत्यापन नहीं कराया है। 38000 राशन कार्ड के आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाते की जानकारी, फोन नंबर आदि कार्यालय के पास नहीं है। इस कारण राशन कार्ड धारकों की रि-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराई जा रही है।पारिवारिक सदस्यों के आधार कार्ड, मुखिया का पासपोर्ट साईज फोटों, बैंक पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और राशनकार्ड की छायाप्रति आदि कागज जिला पूर्ति कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य कार्यालयों और अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जमा करा कर उपभोक्ता 15 अक्तूबर तक रि-केवाईसी करा सकते हैं। अनिवार्य रूप से सत्यापन नहीं करने पर राशनकार्ड और यूनिटों को विभागीय पोर्टल से निरस्त कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें