मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची के पुराना विधानसभा मैदान में श्री रामलला पूजा समिति के जरिये भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है। वहां 98 लाख की लागत से अयोध्या धाम के श्री राम लला मंदिर के प्रारूप पर पंडाल बनाया जा रहा है। शनिवार को श्री रामलला पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सह केद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने पंडाल परिसर में समिति के लोगों के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोई माई का लाल इस दुर्गा पूजा को रोक नहीं सकता और जरूरत पड़ी तो हमारे पास लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि रांची राम की नगरी है, रांची का बच्चा-बच्चा राममय है। स्थानीय प्रशासन और सरकार से आग्रह करना चाहूंगा कि इस पचड़े में ना फसें। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ मत करें। हमारी आस्था पर प्रहार मत करो और यह कोई निजी पूजा नहीं है यह पूजा सार्वजनिक है।सेठ ने कहा कि हम तो दुर्गा पूजा के अवसर पर राम मंदिर का प्रारूप बना रहे हैं। उन्होंने कहा आज तक किसी भी दुर्गा पूजा के पंडाल को बनाने के लिए परमिशन तो लेनी नहीं पड़ी, तो आज हमें परमिशन लेने को क्यों कहा जा रहा है। सरकार को पहले से डर था, इसलिए उन्होंने पहले हरमू मैदान में दिये गये परमिशन को कैंसिल किया और अब धुर्वा मैदान में भी यही करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनको वोट की राजनीति करनी है वो करे, हमको मां की आराधना करनी है। प्रशासन को तो खुश होना चाहिए कि कितनी बड़ी पूजा इस इलाके में हो रही है। इससे मुख्य शहर में लोड कम होगा। ग्रामीण इलाकों से लोग आकर दर्शन कर सकेंगे।मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि किसी वर्ग विशेष को खुश करने के लिए यह काम किया जा रहा है। चाहे जिला प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन हो, जब कोई नहीं रहता है तब वह यहां आकर पूजा पंडाल के निर्माण को बंद करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि पूजा करने पर रोक लगायी जा रही है और यह सरकार का षड्यंत्र है यह गुंडागर्दी है और इस गुंडागर्दी को कोई भी सनातनी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें