मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

गरीबों को लूटने वाली नहीं, उनकी सेवा करने वाली सरकार चाहिये : हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुटे मुख्यमंत्री, मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता

संवाददाता

बोकारो ः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में गरीबों रो लूटने वाली नहीं, बल्कि उनकी सेवा करने वाली सरकार चाहिए। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता को हाथी उड़ाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन वह खुद उड़ गये। श्री सोरेन बुधवार को जिले के जैनामोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में बेरमो विधानसभा के होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अऩुप सिंह के समर्थन में आयोजित अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि बेरमो उप चुनाव खुशी का नहीं, बल्कि विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र बाबू के निधन के कारण हो रहा है। इसलिए जनता का जो कार्य राजेन्द्र बाबू अधूरा छोड़ गए हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए राजेन्द्र बाबू के बेटे कुमार जयमंगल सिंह का जीतना जरूरी है। श्री सोरेन ने कहा कि इसी उद्देश्य से राज्य की जनता ने 2019 में गठबंधन की सरकार बनायी। आज भाजपा ने पूरे देश को कोरोना से संक्रमित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब डीवीसी का एक भी बकाया बिल नहीं था, लेकिन जब भाजपा की रघुवर सरकार आयी तो उन्होंने पांच साल के दौरान करोड़ों का बकाया कर दिया। रघुवर सरकार द्वारा जो भी पाप किया गया, पाप का घड़ा भर गया तो जनता ने तुरंत उन्हें सत्ता से बाहर फेंक दिया।

वहीं, मंत्री सदानंद भोक्ता ने कहा कि भाजपा ने कहा कि अच्छे दिन आयेंगे, लेकिन अब आयेंगे, यह नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू जनता के लिये एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई है। जनता आश्वासन पर नहीं, बल्कि काम पर विश्वास करती है। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 2019 में जनता ने जल, जंगल, जमीन बचाने के लिये वोट दिया था, इसी प्रकार बेरमो में फिर जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जो सपना स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह ने देखा है, उसे जयमंगल सिंह को जीत दिलाकर पूरा करें। मंत्री रामेश्वर उराव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी कानून लाया है। अगर किसान का भाजपा हित चाहती तो केन्द्र सरकार सभी किसानों का कर्ज माफ कर देती, लेकिन ऐसा नहीं किया। भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती है। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि मैं वंशवाद के लिये नहीं, बल्कि अपने पिता के अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए वोट मांगता हूं। मुझे चार साल के दौरान मेरे पिता स्वं राजेन्द्र सिंह के अधूरे सपने को पूर्ण करने हैं। कार्यक्रम का संचालन बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने किया। मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक स्व राजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रानी सिंह, उमाशंकर अकेला, कुमार गौरव सिंह, पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, राजेश ठाकुर, ओपी लाल समेत बड़ी संख्या में अन्य नेता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें