मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन घोषितरांची, 28 फरवरी । रांची के होटल रेडिशन ब्लू में जी-20 की बैठक दो मार्च को होने वाली है। बैठक में शामिल होने जी-20 देशों के डेलिगेट्स एक मार्च को ही रांची आयेंगे। सभी होटल रेडिसन ब्लू (आवासन सह-सम्मेलन स्थल) और बीएनआर चाणक्या में ठहरेंगे। ऐसे में एसएसपी किशोर कौशल ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से होटल रेडिसन ब्लू और चाणक्या बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन और रेड जोन घोषित कर दिया है। इन दोनों क्षेत्रों के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन, पारालाइडिंग, हॉट एयर बलून और अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है।एसएसपी ने इन दोनों क्षेत्रों को नो फ्लाई जोन और रेड जोन घोषित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची से अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर उपायुक्त ने उक्त स्थलों को नो फ्लाइंग जोन और रेड जोन घोषित करने का निर्देश दिया। डीसी ने इन क्षेत्रों के आस-पास जी-20 समिट के प्रतिनिधियों के आगमन के एक दिन पहले (28 फरवरी) और प्रस्थान के एक दिन बाद (चार फरवरी) तक नो फ्लाइंग जोन-रेड जोन घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इस संबंध में एसडीओ ने आदेश जारी कर दिया है।यह आदेश 28 फरवरी पूर्वाह्न 5 बजे से 4 मार्च रात्रि 10 बजे तक लागू रहेगा। होटल रेडिसन ब्लू और होटल चाणक्या बीएनआर के 500 मीटर की परिधि को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें