मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में अभी बारिश के आसार नहीं, चटख धूप ने बढ़ाई गर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत झोंकेदार हवाओं और

बारिश के साथ हुई थी, लेकिन अब गर्मी फिर सताने लगी है। शुष्क मौसम में

तपिश बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। दून समेत

ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं और चटख

धूप के कारण गर्मी बेहाल कर सकती है।

मौसम शुष्क होने और ज्यादातर

क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान भी चढ़ने लगा है। हालांकि, न्यूनतम

तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पहाड़ों में सुबह-शाम मौसम

सुहावना हो रहा है। दिन में चटख धूप के कारण तपिश बढ़ गई है।

मौसम

विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार निचले इलाकों में

झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा

और तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। दून समेत ज्यादातर मैदानी

क्षेत्रों में अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं और चटख धूप के कारण

गर्मी बेहाल कर सकती है। साथ ही हीटवेव को लेकर लोगों को सतर्क रहने के

निर्देश दिए हैं। बढ़ते तापमान व वनाग्नि के दृष्टिगत मौसम विभाग ने

शासन-प्रशासन को अलर्ट रहने के संकेत दिए हैं।

मौसम विभाग

का पूर्वानुमान है कि 11 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। सभी जिलों

में चटख धूप खिलने के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी और परेशान कर

सकती है। इस बार उत्तराखंड में मानसून कुछ देरी से आएगा। 25 जून तक मानसून

के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। उससे पहले प्रदेश भर में तापमान में

वृद्धि की संभावना है। इस बार मानसून में सामान्य से 10 फीसदी अधिक बारिश

होने की संभावना भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें