यमुनानगर: राहुल तो क्या, उसकी तीन पीढ़ी भी धारा 370 हटा नही सकती: अमित शाह
यमुनानगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अग्निवीर सैनिकों को पेंशन वाली नौकरियां देंगें। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और गुंडों का आतंक था।विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जगाधरी की अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहें। जगाधरी- यमुनानगर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।इस मौके पर कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक मात्र डखोसला है। इसमें भ्रष्टाचार की बदबू आती है। कांग्रेस के प्रत्याशी अपना घर भरने और नौकरियां बेचने की बात कर रहें है। इनकी हिमाचल और कर्नाटक की सरकार से जनता परेशान है। हमने बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को नौकरी दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी के चारों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आया हूं,उन्होंने कहा कि देश की सरहदों पर बैठे जवानों में हरियाणा का हर दसवां जवान बैठा है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370 हटाई, वो वापिस लाना चाहते हैं। राहुल बाबा तो क्या उनकी तीसरी पीढ़ी भी धारा 370 हटा नहीं सकेगी। हमने हरियाणा, पंजाब में आतंकवाद पनपने नहीं दिया। कांग्रेस अपने आप को बलिदानों का हितैषी बताती है और अमरीका जाकर राहुल बाबा अंग्रेजी में आरक्षण खत्म करने की बात करते है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडों की सरकारों को हमने बाहर किया। बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरियां दी गई। कांग्रेस में क्या कभी ऐसा देखा है। कांग्रेस वाले अभी से नौकरियां बेचने का हिसाब लगा रहें है। कांग्रेस राज में धान की फसल का दाम 1300 रूपये था। हमारी सरकार ने 3100 रूपये किया। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के पद को लेकर बाप बेटा सहित सभी लड़ रहे हैं। हमने युवा मुख्यमंत्री आपको दिया है। हमने 36 बिरादरी का विकास करने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब को रसोई गैस, मुफ्त इलाज, शौचालय जैसी सुविधाएं दी हैं। हरियाणा सरकार ने इसमें और बढ़ौतरी की है। तीन हजार प्लॉट बांटे गए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।





