मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस और रोडवेज की बस की भिड़ंत, चार बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महेंद्रगढ़ में स्कूल बस और रोडवेज की बस की भिड़ंत, चार बच्चे घायल

नारनाैल। महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर सोमवार को हरियाणा राज्य परिवहन की बस और एक स्कूल बस की भिड़ंत हाे गई। स्कूल बस में सवार चार बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चाें काे अस्पताल पहुचाया गया, जहां प्राथिमक उपचार केबाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।बताया गया कि आरपीएस स्कूल की बस सुबह दादरी रूट से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस राव तुलाराम चौक के नजदीक पहुंची तभी महेंद्रगढ़ बस स्टैंड की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन की बस स्कूल बस से टकरा गई। इस टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कूल बस नारनौल की ओर से टाइलों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। बस की टक्कर हाेते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बस में से बच्चों को निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना का पता लगने पर तमाम अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। हादसे में नौंवी का छात्र साहित्य गांव शिसवाला जिला चरखी दादरी, सातवीं का सोनू निवासी गांव सिसोठ, नौंवी का अर्पित निवासी आदमपुर दाढ़ी जिला चरखी दादरी व तक्षक कक्षा नौंवी निवासी आदमपुर दाढ़ी जिला चरखी दादरी को हल्की चोट आई।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चारों बच्चों को घर भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने दूसरी बस के माध्यम से बच्चों को स्कूल में पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें