मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत

नारनौल। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़ में बुधवार को तात्कालिक भाषण, नृत्य, कोलाज, पोस्टर और पेपर बैग निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विश्वविद्यालय में शिक्षक-शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार द्वारा एवं अर्थ शास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रश्मि तंवर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया।तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इसी क्रम में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने अपनी कला और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कोलाज, पोस्टर एवं पेपर बैग निर्माण प्रतियोगिताओं में कुल 32 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण-अनुकूल सोच को प्रस्तुत किया।इस मौके पर शिक्षा विभाग की सह आचार्य डॉ. आरती यादव, सहायक आचार्य प्रमोद कुमार गुप्ता, मुकेश उपाध्याय एवं दिलीप कुमार पटेल सहित अनेक शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें