मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल : पूर्व सरपंच के बेटे के घर इनकम टैक्स का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल : पूर्व सरपंच के बेटे के घर इनकम टैक्स का छापा

नारनौल। नारनौल के गांव डेरोली जाट में मंगलवार को पूर्व सरपंच विष्णु शर्मा के बेटे के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारकर जांच की। गांव में सुबह-सुबह अचानक पुलिस और अधिकारियों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जांच लगभग चार घंटे चली, इसके बाद टीम वहां से चली गई।

इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। सुशील के पिता विष्णु शर्मा करीब 25 साल पहले गांव के सरपंच रहे हैं। उनके दो बेटे हैं।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर ने बताया कि पूर्व सरपंच विष्णु शर्मा का बेटा सुशील हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करता है। वहां पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी। इसमें सुशील के खातों से भी कोई लेन-देन मिला होगा। इसके चलते अब रोहतक से आई टीम ने उनके घर छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि सुशील गांव में आया हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें