मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल : भीषण सड़क दुर्घटना में चार की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल : भीषण सड़क दुर्घटना में चार की माैत

नारनाैल। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में साेमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई है। पुलिस ने दो क्रेन की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद पहले कार को बाहर निकाला। खिड़कियों को काटकर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार चार युवक कार से महेंद्रगढ़ में एक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात को कनीना के रास्ते गुरुग्राम जा रहे थे। इसी दौरान साेमवार तड़के उन्हानी गांव की नहर के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर निवासी गौरव और सचिन, पचगांव निवासी कंवरपाल तथा उत्तर प्रदेश निवासी सचिन के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें