मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौलः ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौलः ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नारनाैल। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला में 15 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इसी राष्ट्रीय अभियान की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उपायुक्त डॉ.विवेक भारती ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत समारोह, चित्रकला, रंगोली, तिरंगा कैनवास और अन्य विभिन्न आयोजन किए जाएं ताकि लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह प्रतियोगिताएं ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक करवाई जाएंगी।

उन्होंने डीआईओ को निर्देश दिए कि वे सभी विभागों से संपर्क करके वेबसाइट पर अपलोड करवाएं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान स्वच्छता व पौधारोपण पर भी पूरा फोकस किया जाए। शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। इस बैठक में महेंद्रगढ़ की एसडीएम कनिका गोयल, नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव, कनीना के एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह, नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह, डीएमसी रणवीर सिंह, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव व माई भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें