मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौलः हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति योजना को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौलः हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति योजना को मिली मंजूरी

नारनाैल । हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में कार्यरत नियमित शैक्षणिक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए अनुकम्पा नियुक्ति योजना को लागू किया गया है। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद् द्वारा मंजूर इस योजना के अंतर्गत नियमित कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु अथवा स्थाई रूप से आशक्त होने की स्थिति में कर्मचारी के आश्रित को इस योजना के माध्यम से आर्थिक व भावात्मक सहयोग के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने का प्रयास है।गुरूवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने अनुकम्पा नियुक्ति योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों के परिवारजनों को मुश्किल समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। कुलपति ने कहा कि कार्यकारी परिषद् का यह निर्णय विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का परिचायक है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि इस योजना के कार्यान्वयन से विश्वविद्यालय में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु या स्थायी रूप से अशक्त हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के पात्र सदस्य को सहानुभूति आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का प्रावधान होगा। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवार को आर्थिक व भावनात्मक सहयोग प्रदान कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें