मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में हैलिकॉप्टर गिरने की कॉल से मचा हड़कंप,पुलिस ने की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में हैलिकॉप्टर गिरने की कॉल से मचा हड़कंप,पुलिस ने की जांच

नारनाैल। नारनौल में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर के गिरने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे डायल 112 के चंडीगढ़ हेड ऑफिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे डायल 112 के चंडीगढ़ हेड ऑफिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नारनौल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। कॉल में बताया गया कि हादसा महेंद्रगढ़ रोड पर एक्सिस बैंक के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद डायल 112 की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी रवाना की गईं। अटेली और महेंद्रगढ़ दमकल केंद्रों को भी अलर्ट पर रखा गया।मौके पर पहुंची टीमों ने आसपास के इलाके में करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी तरह का मलबा या हादसे का निशान नहीं मिला। जब कोई सुराग नहीं मिला तो दमकल की गाड़ियां वापस लौट गईं। पुलिस की गाड़ियां भी लगभग 15 मिनट तक मौके पर रहीं और फिर उन्हें भी वापस बुला लिया गया। पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें