मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

महेंद्रगढ़ के कमल टांक बने आरबीआई मैनेजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महेंद्रगढ़ के कमल टांक बने आरबीआई मैनेजर

75 पदों में बनाई जगह, सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाईनारनाैल। महेंद्रगढ़ शहर के युवा कमल टांक ने भारतीय रिजर्व बैंक में मैनेजर (ग्रेड-बी) के पद पर चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।कमल टांक के पिता रमेश टांक ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे ने यह सफलता एक अत्यंत कठिन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हासिल की है। यह परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें सीमित पदों के लिए लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। इस वर्ष कुल 75 पदों पर भर्ती की गई, जिनमें कमल ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कमल टांक वर्तमान में नई दिल्ली स्थित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के तहत नौसेना कार्यालय में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अब उनका चयन आरबीआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में होने से उनके करियर को नई ऊंचाई मिलेगी।उनकी सफलता पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।भारत विकास परिषद, बाल चरित्र निर्माण सभा, सैनी सभा, ब्राह्मण सभा, हैप्पी स्कूल के संचालक सुभाष चंद्र अग्रवाल, बालाजी जनसेवक मंडल, स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र तथा प्रजापति समाज सुधार सभा सहित अनेक संगठनों ने कमल टांक की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।उनकी माता सुमित्रा टांक और पिता रमेश टांक ने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। कमल की सफलता से महेंद्रगढ़ के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें