मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग,स्टेशन अधीक्षक से मिले यात्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नारनौल रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की मांग,स्टेशन अधीक्षक से मिले यात्री

सीसीटीवी, वॉकवे, रैंप और शेड विस्तार की मांगनारनाैल। नारनौल में दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ ने यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर शनिवार को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक जयपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि नारनौल रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त स्टेशन है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो पाया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या एक से प्लेटफॉर्म संख्या दो तक सुरक्षित और सुगम फुटपाथ (वॉकवे) निर्माण की आवश्यकता भी जताई गई, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांगजन और रेलवे कर्मचारी आसानी से आवागमन कर सकें।संघ ने वर्तमान फुटओवर ब्रिज की खड़ी सीढ़ियों को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि इन सीढ़ियों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कत होती है। इसलिए इसे रैंपयुक्त और दिव्यांगजन के अनुकूल बनाए जाने की मांग रखी गई है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया गया।

संघ पदाधिकारियों ने मांग की कि यहां पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यात्री शेड के विस्तार की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान शेड यात्रियों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं है, जिससे धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस मौके पर अनेक दैनिक यात्री मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें