मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में पैमाइश करने पहुंची टीम लौटी बैरंग, रिकॉर्ड गायब, अतिक्रमण पर कार्रवाई टली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल में पैमाइश करने पहुंची टीम लौटी बैरंग, रिकॉर्ड गायब, अतिक्रमण पर कार्रवाई टली

नारनाैल। जिले के गांव बलाहां कलां में गुरुवार को नेशनल हाईवे नंबर-11 से गांव बलाहां खुर्द जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्तावित पैमाइश नहीं हो सकी। पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली, जो लंबे समय से इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।गांव बलाहां खुर्द की सरपंच आशा के प्रतिनिधि अतर सिंह ने इस संबंध में समाधान शिविर में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। उपायुक्त के निर्देश पर सीटीएम ने जांच की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी थी। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने तहसीलदार, हल्का गिरदावर और पटवारी को मौके पर पैमाइश के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए नोटिस भी जारी किए गए और करीब 350 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी लिए गए थे।मौके पर पहुंचे हल्का गिरदावर परशुराम ने बताया कि संबंधित मार्ग का राजस्व रिकॉर्ड पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 की फील्ड बुक गायब है, जिसे मुसावी से मिलान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रिकॉर्ड के अभाव में निशानदेही संभव नहीं हो सकी, जिसके चलते टीम को लौटना पड़ा।पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के जेई अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में स्पष्ट जानकारी न होने के कारण पैमाइश नहीं हो पाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही पूरी कर दी जाएगी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें