मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नारनौल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, तलाश जारी

नारनाैल। नारनौल में राजस्थान सीमा से लगते गांव दताल के पास बीती रात तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ रात के समय खेतों के रास्ते में घूमता दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार व्यक्ति ने तेंदुए की वीडियो भी बना ली। सूचना मिलने पर पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंच गई और खेतों में तेंदुए की तलाश की।मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव दताल के पास गुरुवार रात को तेंदुआ खेतों के रास्ते पर घूमता नजर आया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने तेंदुए की वीडियो बना ली। गाड़ी की लाइट पड़ते ही तेंदुआ तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगा। जैसे ही चालक ने हॉर्न बजाया, तेंदुआ तुरंत खेतों में कूद गया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गांव की सीमा पर कई बार तेंदुआ दिखाई दिया है।सरपंच जिले सिंह ने बताया कि गांव दताल राजस्थान की सीमा के पास है। तेंदुआ सीमा से लगे खेतों में दिखाई दिया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ग्रुप बनाकर उसकी तलाश भी की, लेकिन कहीं तेंदुआ नजर नहीं आया। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंच गई और खेतों में तेंदुए की तलाश की गई। नांगल चौधरी थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन्य प्राणि विभाग को अवगत कराया गया। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर चरण सिंह ने बताया कि मौके पर टीम भेज दी गई है। रात के समय टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। फिलहाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। किसान अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं और ग्रुप बनाकर ही खेतों की ओर जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें