मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल: डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल: डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत

नारनाैल। जिले में गुरुवार देर रात ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड जवान अमित कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग और गांव मौलौदी में शोक का माहौल है। मृतक अमित कुमार थाना सदर नारनौल में तैनात थे और रात्रि गश्त पर ड्यूटी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को एसपीओ भीम सिंह और होमगार्ड जवान अमित कुमार सरकारी पीसीआर वाहन में बाईपास 148बी पर गांव भुषण खुर्द क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पशु चारे (तुड़ा) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी दिखाई दी। सड़क पर खड़ी ट्रॉली से हादसे की आशंका को देखते हुए दोनों पुलिसकर्मी चालक से बातचीत कर वाहन को साइड में करवाने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव सुराना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा टकराया। हादसे के समय अमित कुमार ट्रैक्टर और डिवाइडर के बीच खड़े थे।

जोरदार टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, गर्दन, मुंह और पेट पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद साथी पुलिसकर्मियों और ट्रैक्टर चालक ने घायल अमित कुमार को सरकारी अस्पताल नारनौल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थाना सदर नारनौल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें