मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल नेशनल हाईवे 11 पर सड़क हादसा, किसान की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल नेशनल हाईवे 11 पर सड़क हादसा, किसान की मौत

नारनाैल। नारनौल में नेशनल हाईवे 11 पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। गांव खोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्राले ने किसान की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार अटेली थाना क्षेत्र के गांव सूरजनवास निवासी करीब 50 वर्षीय भोलाराम सोमवार को रात के समय बाइक पर सवार होकर गांव बाछौद अपनी बेटी के पास जा रहा था।इसी दौरान नेशनल हाईवे 11 पर गांव खोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोलाराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद थाना अटेली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें