मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

नारनौल नगर परिषद में सफाई कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारनौल नगर परिषद में सफाई कर्मचारी ने फंदा लगा की आत्महत्या

नारनौल। नारनौल में एक सफाई कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को नगर परिषद परिसर में बने एक कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिसकी पहचान गन्नौर निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से नगरपरिषद के एक कमरे में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।मिली जानकारी के अनुसार गन्नौर की एके बिल्डर ने नारनौल शहर में बरसाती पानी को निकालने का ठेका लिया हुआ है। जिसके तहत यहां पर गन्नौर से कर्मचारियों को भेजा हुआ है। इनमें एक ट्रैक्टर ड्राइवर तथा कुछ अन्य कर्मचारी यहां पर काम करते हैं। जिसके बाद कुछ नगर परिषद में रहते हैं तथा कुछ अन्य जगह पर। इनमें से गन्नौर का ट्रैक्टर ड्राइवर कृष्ण कुमार नप के एक कमरे में रहता था।सोमवार को नगर परिषद के अन्य कर्मचारी आए तो उन्होंने दरवाजा खोलना चाहा, मगर दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो उन्हें दिखाई दिया कि एक कर्मचारी कृष्ण कुमार फांसी पर लटका हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन करके पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गन्नौर निवासी ठेकेदार गौरव गर्ग ने बताया कि उक्त कर्मचारी ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें