निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन
रांची: रांची रेल मंडल में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में किया गया है. दोनों खिलाड़ी एक जनवरी को अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगी। गौरतलब है कि निक्की प्रधान और सलीमा टेटे विगत छह महीने से बेंगलुरु में चल रहे भारतीय हॉकी टीम के कैंप में प्रशिक्षण ले रहीं हैं. इस बीच इनका चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में कर लिया गया है. उनकी उपलब्धि पर रांची रेल मंडल की ओर से डीआरएम, सीपीआरओ नीरज कुमार समेत कई अधिकारियों ने इन दोनों खिलाड़यिों को शुभकामनाएं दी हैं। निक्की प्रधान रांची रेल मंडल में ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में सेवा दे रही हैं जबकि सलीमा टेटे कर्मिशयल डिपार्टमेंट में कार्यरत है.





