मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने झारखंड के पूर्व विधायक पर हमले के मामले में एक और आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम । झारखंड के पूर्व विधायक गुरचरण नायक पर हुए हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक और आरोपित के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा किए गए इस हमले दो पुलिस कर्मियों की भी मौत हुई थी।एनआईए की विशेष अदालत रांची के समक्ष अपने इस पूरक आरोप पत्र में जांच एजेंसी ने आरोपित मोने तियू पर आईपीसी, यूए (पी) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।मामला 4 जनवरी 2022 का है। पश्चिम सिंहभूम जिले के हाई स्कूल झिलुरूआ में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले के संबंध में एनआईए द्वारा पहले दिसंबर 2022 में चौदह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद मई 2023 में दूसरे पूरक आरोप पत्र में दो लोगों को आरोपित किया गया था।एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक, " यह आरोप पत्र प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) आतंकवादी समूह के दो सशस्त्र कैडर तिवारी बांकीरा उर्फ शाका (25) और सदन कोरह उर्फ साजन (20) के खिलाफ किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें