मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश से एनआईए कर रही पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जेल में गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू से पूछताछ कर रही है। एनआईए ने बीते छह अगस्त को आकाश साहू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एजेंसी उसे पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एनआईए ने जांच में पाया है कि आकाश, शंकर यादव और अन्य के साथ अमन साहू के लिए जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल था। आकाश ने जबरन वसूली से एकत्र किये गये पैसों को रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए शंकर के साथ शामिल हो गया था। एनआईए की जांच के अनुसार, आकाश अमन साहू गिरोह के कई महत्वपूर्ण सदस्यों को पैसे के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान कर रहा था।अमन साहू गिरोह झारखंड में पुलिस अधिकारियों और जेल कर्मचारियों पर गोलीबारी सहित कई अपराधों में शामिल रहा है। अमन साहू के मुख्य निशाने पर कारोबारी और ठेकेदार रहे है। गिरोह ने अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर अलग-अलग नक्सली संगठनों और अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ भी संबंध विकसित किये हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।यह मामला लातेहार जिला स्थित तेतरियाखाड़ कोयला खदान पर हमले के बाद 19 दिसंबर, 2020 को बालूमाथ थाना में दर्ज किया गया था। अमन साहू ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अन्य के साथ मिलकर लेवी वसूली और कोलियरी में परिचालन को बाधित करने की साजिश रची थी और उसी को लेकर हमले की योजना बनायी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें