मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 24 से हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । चिकित्सकों के बाद अब स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी

मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 24 जुलाई से 3

दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। तीनों दिन एनएचएम

कर्मचारी अपनी सेवाएं ठप्प रखकर मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

मंगलवार

को इस बारे जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

विपिन शर्मा ने बताया कि 24 जून को पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों ने

ब्लैक रिबन लगाकर अपना रोष प्रकट किया। 2 जुलाई को सिविल सर्जन को मुख्य

सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के नाम व 5 से 12 जुलाई तक सभी भाजपा के जिला

अध्यक्षों व एमएलए को ज्ञापन सौंपे गए। उस समय सरकार को यह चेताया गया था

कि अगर 14 जुलाई तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो

कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। अब संघ ने सरकार को 23 जुलाई तक का

अल्टीमेटम दिया है। अगर सरकार 23 जुलाई तक मांगों को पूरा नहीं करती है तो

24 जुलाई से प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे।

सरकार अगर फिर भी मांगो को नहीं मानती है तो लंबी लड़ाई से भी

पीछे नहीं हटेंगे। विपिन शर्मा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से एनएचएम

कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी के

बावजूद भी सातवें पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जा रहा और जानबूझकर अधिकारियों

द्वारा कर्मचारियों का 2 महीना से सैलरी का बजट जानबूझकर रखा गया है।

कर्मचारी वर्ग जब अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास जाता है तो वेतन को

एकमुश्त करने का तुगलगी फरमान जारी कर दिया जाता है जिससे कर्मचारियों में

भारी रोष है और कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें