डीसी के आदेश पर एनएचएआई ने शुरू की सड़क की मरम्मत
रामगढ़ । जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बने बड़े गड्ढों से लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। यहां तक की कोर्ट, अस्पताल, समाहरणालय और डीटीओ ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। डीसी के आदेश पर सोमवार को एनएचएआई यह प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। इस संबंध में डीजे संदीप सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को ही उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को इस संबंध में आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा था कि सड़क पर बने बड़े गड्ढे दुर्घटना का सबब बन चुके हैं। कोठार ओवर ब्रिज के पास बने बड़े गड्ढे में बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यहां तक की छोटी गाड़ियों को भी परेशानी हो रही थी।





