मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : कुकड़ांवाली में बच्चे को उठाने की खबर से ग्रामीणों में रोष, एसपी ने बताया अफवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : कुकड़ांवाली में बच्चे को उठाने की खबर से ग्रामीणों में रोष, एसपी ने बताया अफवाह

फतेहाबाद। गांव कुकडांवाली में बच्चे को उठाने के प्रयास की सूचना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस मामले में गांव के सरपंच जोगिन्द्र सिंह जोगी ने वीडियो जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की वहीं दूसरी ओर गुरूवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित ग्राम पंचायत कुकड़ावाली में बच्चे को उठाने के प्रयास संबंधी वायरल संदेश का खंडन किया। एसपी का कहना है कि यह सूचना पूर्णत: झूठी एवं भ्रामक है।

मामले की जानकारी मिलते ही फतेहाबाद पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से जांच की गई, जिसमें ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। जांच में वायरल संदेश पूरी तरह निराधार पाया गया है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के ऐसे संदेशों को आगे साझा न करें। कुकड़ांवाली के सरपंच जोगेन्द्र सिंह जोगी ने बताया कि वीरेंद्र कुमार नामक करीब 12 वर्षीय बच्चे को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिस्किट देकर बहलाने और साथ ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि बच्चा सतर्कता दिखाते हुए वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सरपंच ने गांववासियों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्वयं स्कूल छोडऩे और वापस लाने की जिम्मेदारी निभाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से अजनबी लोगों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का भी आग्रह किया गया था। अब एसपी ने बयान जारी कर कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। फतेहाबाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है तथा साइबर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर पैनी नजर बनाए हुए है। अफवाह फैलाने एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें