मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

नवनिर्वाचित विधायकों को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवनिर्वाचित विधायकों को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

रांची। झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी। स्पेशल ब्रांच की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कुछ मंत्रियों और नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा भी मिल सकती है।गुरुवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नयी विधानसभा बनने के बाद विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच करेगी। सूत्रों की मानें तो झारखंड पुलिस 25 बुलेटप्रूफ गाड़ियों को खरीद रही है। इनमें से पांच गाड़ियां पहले ही आ चुकी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां बदली जाएंगी।सूत्र की मानें तो विपक्ष के नेता और नक्सल क्षेत्र के विधायकों को विशेष सुरक्षा दी जायेगी, सदन में विपक्ष के नेता को वाई प्लस या जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा सकती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले विधायकों को भी वाई प्लस सुरक्षा देने पर विचार हो रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव में हारने वाले विधायकों की सुरक्षा में कटौती होगी। अब उन्हें दो-दो बॉडीगार्ड दिये जायेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा पर अलग से समीक्षा की जायेगी, जिसमें उनकी जेड या वाई प्लस सुरक्षा जारी रखी जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें