मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के लिए वर्क वीजा पाने की खुली नई राह, नौकरी पाने के लिए यूके में रुक सकेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने एक बयान में कहा ब्रिटिश सरकार के अंक आधारित इमीग्रेशन सिस्टम के तहत भारत और दुनियाभर के प्रतिभावान छात्रों के लिए ब्रिटेन में अब कारोबार विज्ञान प्रौद्योगिकी और कला जैसे क्षेत्रों में सर्वोच्च स्तर पर अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर है।

लंदन : ब्रिटेन में पढ़ाई करने वाले भारतीय समेत विदेशी छात्रों के लिए वर्क वीजा पाने के लिए नई राह खुल गई है। गृह विभाग ने गुरुवार को इन छात्रों के लिए औपचारिक तौर पर नया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा शुरू किया। ब्रिटिश विश्वविद्यालयों से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत और अन्य देशों के छात्र इस वीजा के आधार पर नौकरी पाने के लिए इस देश में रुक सकेंगे।

पढ़ाई के बाद इस वीजा के आधार पर नौकरी पाने के लिए यहां रुक सकेंगे

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने गत वर्ष इस वीजा कार्यक्रम का एलान किया था। अब इसे लागू किया गया है। इस नए वर्क वीजा से भारतीय छात्रों को ज्यादा लाभ होने की संभावना है। क्योंकि वे काम के अनुभव की संभावना के आधार पर डिग्री कोर्सो का चयन करते हैं। यह नया वर्क वीजा कार्यक्रम ग्रेजुएट छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो मान्यता प्राप्त ब्रिटिश विश्वविद्यालयों से डिग्री हासिल करते हैं। वे इस वीजा के आधार पर ब्रिटेन में दो साल रहकर नौकरी की तलाश कर सकेंगे।

इमीग्रेशन सिस्टम के तहत मिलेगी सुविधा

भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने एक बयान में कहा, 'ब्रिटिश सरकार के अंक आधारित इमीग्रेशन सिस्टम के तहत भारत और दुनियाभर के प्रतिभावान छात्रों के लिए ब्रिटेन में अब कारोबार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कला जैसे क्षेत्रों में सर्वोच्च स्तर पर अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर है।' उन्होंने बताया, 'इससे उन छात्रों को मदद मिलेगी, जो ब्रिटेन में रहने और काम करने के इच्छुक हैं।'

56 हजार भारतीयों को मिला वीजा

ब्रिटेन में गत वर्ष 56 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को स्टूडेंट वीजा जारी किया गया। यह आंकड़ा इससे पहले वाले साल के मुकाबले 13 फीसद ज्यादा था। जबकि ब्रिटेन ने गत वर्ष कुल जितने स्टूडेंट वीजा जारी किए, उनमें से करीब एक तिहाई भारतीयों के हिस्से में आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें