मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

शहजादपुर सरपंच मामले में नया मोड़, हटाने के आदेश पर रोक लेकिन निलंबन रहेगा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शहजादपुर सरपंच मामले में नया मोड़, हटाने के आदेश पर रोक लेकिन निलंबन रहेगा जारी

सोनीपत। सोनीपत के शहजादपुर गांव के सरपंच दीपक शर्मा से जुड़े मामले में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका निलंबन फिलहाल जारी रहेगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने स्पष्ट किया कि रोहतक मंडल आयुक्त द्वारा सरपंच पद से हटाने के आदेश के क्रियान्वयन पर लगाई गई रोक केवल हटाने के आदेश तक सीमित है, जबकि तीन जुलाई 2025 का निलंबन आदेश पहले की तरह प्रभावी रहेगा।

उपायुक्त के अनुसार, दीपक शर्मा को फिलहाल पद से हटाया गया सरपंच नहीं माना जाएगा, लेकिन निलंबन जारी रहने के कारण वे सरपंच के अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे और न ही पंचायत का कार्यभार संभाल पाएंगे।

मामला पंचायत की 92 सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के नाम पर 4.63 लाख रुपये की कथित अनियमित निकासी से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर जुलाई 2025 में उन्हें निलंबित किया गया था। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई नियमित जांच की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन उपायुक्त ने मार्च 2026 में हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की धारा 51(3)(ई) के तहत उन्हें पद से हटा दिया था।

इस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर रोहतक मंडल आयुक्त ने 21 मई 2026 को अगली सुनवाई तक हटाने के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी थी। अब जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट, वसूली प्रक्रिया और अन्य कानूनी कार्रवाई पहले की तरह जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें