मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला प्रवक्ताओं से वापस ली डीडीओ की शक्तियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला प्रवक्ताओं से वापस ली डीडीओ की शक्तियां

पानीपत। पानीपत के जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने पानीपत जिले के सरकारी स्कूलों की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।नए आदेश के अनुसार, जिन स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली हैं और वहां प्रवक्ताओं को डीडीओ नियुक्त किया गया था, उनके अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। शिक्षा निदेशालय के द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पद होने की स्थिति में अब प्रवक्ता वित्तीय शक्तियों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अब इन शक्तियों को वापस लेकर नजदीकी स्कूलों के नियमित प्रधानाचार्यों को सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में प्रवक्ताओं के पास डीडीओ की पावर थी, उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। ऐसे स्कूलों की वित्तीय शक्तियां पास के किसी अन्य विद्यालय के नियमित प्रधानाचार्य को देने का प्रस्ताव जल्द से जल्द मुख्यालय भेजा जाए ताकि शिक्षकों के वेतन और स्कूल के अन्य जरूरी कार्यों में कोई रुकावट न आ पाए।नए आदेश की प्रतियां माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंचकूला, खजाना अधिकारी, और जिले के सभी संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को भेज दी गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेशों में स्पष्ट कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें