मंत्री जोशी ने किया दावा, बाेले-मनोज तिवारी लगाने जा रहे हैं जीत की हैट्रिक
देहरादून/नई
दिल्ली ,। प्रदेश कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दावा किया कि
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी हैट्रिक
लगाने जा रहे हैं। उन्होंने मनोज तिवारी को अपनी ओर से जीत की अग्रिम बधाई
दी है। उन्होंने कहा कि 04 जून को देशवासियों में उत्साह का माहौल होगा,
क्योंकि जन-जन के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री
बनने जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने रविवार को दिल्ली में
पत्रकाराें से बातचीत में दावा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में 58
प्रतिशत मतदान हुआ है और इसके लिए उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के
प्रत्येक मतदाता का आभार प्रकट किया। कैबिनेट मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी
के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।
मंत्री जोशी ने बताया कि तेज
गर्मी के बाद भी सभी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से पार्टी के प्रचार के लिए
घर-घर जाकर सम्पर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार
पुन: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने जा रही है।
उन्होंने
यह भी बताया कि वह पिछले 18 दिनों में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में
बतौर प्रवासी प्रभारी का काम देख रहे थे और इस दौरान उन्होंने कुल 9
संगठनात्मक बैठकें, 12 नुक्कड़ सभाएं, 08 जनसभाएं सहित 02 विधानसभाओं में
घर-घर प्रचार के तहत स्टीकर, पर्ची वितरण और सभी 10 विधानसभाओं में
मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए सम्पर्क किया।
उन्होंने बताया कि जिस लोकसभा का उन्हें प्रवासी प्रभारी की ज़िम्मेदारी
सौंपी गई थी। वह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में अन्य लोकसभा
क्षेत्रों से सबसे अधिक लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने दावा कि
भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी बड़े अंतर से विजयी होने जा रहे हैं।





