मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

'कहां है रे गुंजन' वाले तंज पर अनंत सिंह का रिएक्शन - हम क्या बोलें, पार्टी मालिक है...

पटना स्नातक MLC चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन आया है। नीरज ने तंज कसते हुए कहा था 'कहां है रे गुंजन, ले जो मिठाइयां'। इस पर अनंत सिंह ने मोकामा में कहा - पार्टी ही मालिक है। हम तो पहले ही बोले थे जेडीयू जिंदाबाद। गुंजन सिंह की हार पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वहीं नीरज ने कहा था ये धनबल-बाहुबल पर जनबल की जीत है। अनंत के 'पार्टी ही मालिक' वाले बयान को जेडीयू के प्रति वफादारी के तौर पर देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
'कहां है रे गुंजन' वाले तंज पर अनंत सिंह का रिएक्शन - हम क्या बोलें, पार्टी मालिक है...

पटना: पटना स्नातक MLC चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। जीत के तुरंत बाद नीरज कुमार ने अनंत सिंह और उनके समर्थक गुंजन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था - 'कहां है रे गुंजन, ले जो मिठाइयां'। अब इस पर बाहुबली नेता अनंत सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है। मोकामा के लदमा स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी ही मालिक है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही कहे थे, जेडीयू जिंदाबाद।


दरअसल, अनंत सिंह ने इस चुनाव में सीधे तौर पर किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया था, लेकिन उनके करीबी गुंजन सिंह निर्दलीय मैदान में थे। गुंजन सिंह के आवास पर 50 हजार लड्डू बनवाए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। नीरज कुमार की जीत के बाद जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से सवाल किया तो उन्होंने बेहद संक्षिप्त जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा, "इसमें हम क्या बोलेंगे। पार्टी जो है वही मालिक है। हम पार्टी के साथ हैं। जेडीयू का उम्मीदवार जीता है तो अच्छी बात है।" हालांकि, उन्होंने गुंजन सिंह की हार पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि गुंजन सिंह तो आपके करीबी थे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए टाल दिया।



इससे पहले जीत के बाद नीरज कुमार काफी आक्रामक नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कह रहे थे कि मेरी जमानत जब्त हो जाएगी। जो खुद जमानत पर बाहर घूम रहे हैं, वो मेरी जमानत जब्त कराएंगे। उन्होंने सीधे तौर पर गुंजन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था, "कहां है रे गुंजन, ले जो मिठाइयां। 50 हजार मिठाई बनवा रहा था। मिठाई में नमक था क्या? जनता ने बता दिया।" नीरज कुमार ने कहा कि यह जीत धनबल और बाहुबल पर जनबल की जीत है। स्नातक मतदाताओं ने बता दिया कि वो डिग्रीधारी हैं, डिग्रियों के सौदागर नहीं हैं।



पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की यह सीट बिहार की सबसे प्रतिष्ठित MLC सीटों में से एक मानी जाती है। इस सीट पर नीरज कुमार कई बार से काबिज हैं। इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए कई बाहुबली चेहरों ने अपने समर्थकों को उतारा था, लेकिन नीरज कुमार ने एक बार फिर से अपना किला बचा लिया। इस जीत के बाद जेडीयू खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं अनंत सिंह के इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। 'पार्टी ही मालिक' कहकर अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वो फिलहाल जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ ही खड़े हैं और किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर