मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:23 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत के घर बनी 50 हजार मिठाई पर फिरा पानी, नीरज बोले- ले जाओ रे गुंजन

पटना स्नातक MLC चुनाव में JDU के नीरज कुमार की जीत तय होते ही सियासी जुबानी जंग तेज हो गई। नीरज ने मगही में तंज कसते हुए कहा- 'कहां हईं रे गुंजन, ले जो मिठइया'। दरअसल अनंत सिंह ने जनसुराज के अनुज सिंह की जीत के दावे में 50 हजार मिठाइयां बनवाई थीं। नीरज ने पलटवार किया- 'जो खुद जमानत पर हैं, वो दूसरों की जमानत जब्त की बात करते हैं, विरोधियों की मिठाई में नमक था'।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
अनंत के घर बनी 50 हजार मिठाई पर फिरा पानी, नीरज बोले- ले जाओ रे गुंजन

पटना: बिहार विधान परिषद की सबसे हॉट सीट पटना स्नातक MLC चुनाव का परिणाम आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। JDU उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत का दावा ठोक दिया है और जीत तय होते ही उन्होंने अपने धुर विरोधी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जमकर निशाना साधा है। गाड़ी में बैठे-बैठे ही नीरज कुमार ने मगही अंदाज में कहा - 'कहां हईं रे गुंजन, ले जो मिठइया'। इसका सीधा निशाना भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अनंत सिंह पर था। दरअसल कहानी मिठाई से शुरू हुई थी। वोटिंग के बाद ही अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई थी। अनंत सिंह ने दावा किया था कि जनसुराज समर्थित उम्मीदवार अनुज सिंह भारी मतों से जीतेंगे। 



उनके घर पर 50 हजार रसगुल्ले बनने लगे, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। अनंत खुद कहते फिर रहे थे - "हम जीत चुके हैं, जनता भगवान है, भगवान आएंगे तो मिठाई खिलाएंगे।" लेकिन काउंटिंग शुरू होते ही खेल पलट गया। JDU के नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए रहे और आखिर में जीत पक्की हो गई। औपचारिक ऐलान बाकी है, लेकिन द्वितीय वरीयता के वोटों में भी नीरज आगे हैं। जीत तय होते ही नीरज कुमार ने पलटवार किया। पत्रकारों ने पूछा कि विरोधियों ने जो मिठाइयां बनाई थीं, उनका क्या होगा? इस पर नीरज ने दो टूक तंज कसा - "जो खुद जमानत पर हैं, वो दूसरों की जमानत जब्त होने की बात कर रहे हैं। जो मिठाई विरोधियों ने बनाई, उसमें नमक था। अब ए गुंजन, मिठाईया ले जाओ रे।"



उन्होंने इसे जनबल और कार्यकर्ता बल की जीत बताया और कहा कि हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया। जीत का श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, निशांत कुमार और NDA के सभी घटक दलों को दिया। उन्होंने अपने चरित्र और संस्कार पर सवाल उठाने वालों को भी चुनौती दी कि कोई उनके संस्कार पर उंगली उठाकर दिखाए। दूसरी तरफ अनंत सिंह के आवास पर सन्नाटा पसर गया, जहां देर रात तक जश्न का माहौल था। हार के बाद अनंत सिंह ने कहा, "जनता मालिक है और भगवान है। हमको समय ही नहीं मिला, वोट दुकान से खरीदने की चीज नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि वे नीरज कुमार को बधाई नहीं देंगे।



गौरतलब है कि यह सीट अनंत सिंह की प्रतिष्ठा से जुड़ी थी। उन्होंने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध कर जनसुराज के अनुज सिंह का खुलकर समर्थन किया था। बड़े काफिले के साथ नामांकन में भी गए थे। पार्टी ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन अनंत नहीं माने। वोटिंग के बाद JDU ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अब नीरज की इस जीत के बाद बिहार की राजनीति में एक नया संदेश गया है कि मोकामा में भी बाहुबल पर संगठन भारी पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर