मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने को तैयार खड़ी है : सालखन मुर्मू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने को तैयार खड़ी हैं। मुर्मू ने रविवार को कहा कि झारखंड में भी एनडीए को पुनर्गठित करने से आगामी दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के अच्छे नतीजे आ सकते हैं। तथा इसका सकारात्मक प्रभाव बिहार चुनाव में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड जदयू जनहित में इसके लिए तत्पर हैं। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में यूपीए अब तक अपने चुनावी वायदों पर टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं तथा कोरोना कंट्रोल मामले में भी पूर्णत विफल है। मुर्मू ने कहा कि दुमका उपचुनाव के लिए भाजपा की तरफ से बाबूलाल मरांडी को उतारने की कवायद और मरांडी के द्वारा प्रस्ताव को नकारने के समाचार से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को लुईस मरांडी की उम्मीदवारी पर जीत का पूरा भरोसा नहीं है। जदयू का प्रस्ताव है भाजपा से बाबूलाल मरांडी दुमका उप चुनाव लड़े जदयू उन्हें समर्थन करेगी। साथ ही बेरमो सीट जदयू को दिया जाए या दुमका सीट जदयू को दें और भाजपा बेरमो से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि एनडीए के पुनर्गठन के लिए भाजपा और जदयू के बीच 50-50 का फार्मूला इस उपचुनाव में भावी पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए भी एक शुभ संकेत साबित होगा। भाजपा के अकेले उप में जाने से उन्हें दोनों सीट खोने पड़ सकते हैं। चूंकि यूपीए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल से उनको एक मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जदयू के तरफ से हमने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह को इसकी जानकारी प्रदान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें