मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ डाला वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने पूरे परिवार के साथ डाला वोटरामगढ़, 27 फरवरी । रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी अपने पति सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बेटी सोनल चौधरी के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने राजबल्लभ उच्च विद्यालय में बने बूथ नंबर 199 पर वोट डाला है। इस दौरान उम्मीदवार चौधरी ने कहा कि रामगढ़ की जनता इस बार उन्हें सेवा करने का मौका जरूर देगी। उन्होंने कहा कि मैंने तो अपना वोट डाल दिया है और सुबह सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ भी उमड़ी थी, जो लोग अभी तक वोट नहीं डाले हैं वह घरों से निकले और अपना वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि यह वोट विकास और विश्वास के लिए है। 15 वर्षों तक चंद्र प्रकाश चौधरी ने इस पूरे इलाके का विकास किया है। इस बार जनता उन सभी चीजों को याद कर रही है।वोट डालने के बाद सांसद चंद प्रकाश चौधरी के चेहरे पर बिखरी मुस्कान इस बात के लिए इशारा कर रही थी कि जनता का रुझान उनकी तरफ है। वोटिंग के चार घंटे बीत जाने के बाद लगभग 32.51 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए इस बात का भी संकेत दिया है कि जनता ने उनके विकास और विश्वास का साथ दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें