मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद,। झारखंड में एनडीए गठबंधन प्रचंड विजय की ओर है। परिवारवाद

और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले इंडी एलायंस को हर तरफ जनता नकार रही

है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का

चरित्र एक समान है। यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को

पानी टंकी मैदान पत्थलगडिया, बाघमारा में आयोजित मिलन समारोह में कही।

महतो

ने कहा कि इंडी एलायंस परिवारवाद का गठबंधन है। इनकी प्राथमिकता राज्य और

राष्ट्र का विकास नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री और

प्रधानमंत्री बनाने की है। ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां इनके भ्रष्टाचार को

जनता के सामने लगातार उजागर कर रही हैं।

महतो ने कहा कि संविधान

की दुहाई देकर और अपने मेनिफेस्टो में कभी न पूरा हो पाने वाले वादों से यह

लोग जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। साढ़े चार साल के अपने

कार्यकाल में इन्होंने राज्य के प्रति अपने एक भी संकल्प को पूरा नहीं

किया। युवाओं को न नियोजन मिला, न ही बेरोजगारी भत्ता। महिलाओं को 8500

रुपये महीने देने की बात करने वाली कांग्रेस पहले राज्य के युवाओं को

रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के अपने वादे को पूरा करे।

महतो ने

कहा कि राज्य की सभी 14 सीटों पर बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करना हमारा

लक्ष्य है। इसी के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट से भी पिछली बार की तुलना में हम

बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जीत के प्रतिशत को बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की

भूमिका अहम है। हर एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दृढ़संकल्पित होकर मोदी

के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस दौरान माले नेता

अमरदीप महतो और समाजसेवी अरुण महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों

के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण

की। पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो

ने कहा कि आपके साथ आने से गिरिडीह की जनता की सेवा करने के हमारे लक्ष्य

को बल मिलेगा। सबके साथ और अनुभव से इस लोकसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम

हासिल करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें