एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचार का दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार,। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ
मनीष दत्त के निर्देशन में इंडियन रेडक्रास सचिव डॉ नरेश चौधरी ने 31 यूके
एनसीसी बटालियन के 570 एनसीसी कैडेट्स एवं उनके साथ आए हुए समस्त एनसीसी
प्रभारियों को यूनिवर्सिटी ऑफ पतंजलि नेचुरोपैथी एंड योग साइंस औरंगाबाद
(हरिद्वार) के सभागार में प्राथमिक उपचार देकर प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण
में डॉ नरेश चौधरी ने मानव शरीर रचना के सभी तंत्रों की विस्तृत जानकारी
देते हुए प्रतिभागियों को आकस्मिक घटना घटित होने पर घायल व्यक्तियों को
किस प्रकार प्राथमिक उपचार दिया जाए उन सभी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन कराया
गया। डॉ नरेश चौधरी ने प्रतिभागियों को केदारनाथ की 2013 की आपदा से हुई
जनहानि पर विशेष रूप से जमीनी जानकारियां भी दी।
डॉ
नरेश चौधरी ने कहा कि आपदा को समाप्त नहीं किया जा सकता, अपितु न्यूनीकरण
किया जा सकता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा जनसामाज को जागरूक कर फर्स्ट
मेडिकल रिस्पांडर बनाना है, जो समय पर आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक सहायता
उपल्ब्ध कराएंगे और घायलों के बहुमूल्य जीवन को बचाकर जनहानि को भी कम से
कम करने में सहायक सिद्ध हो पाएंगे। डॉ चौधरी ने सीपीआर का लाइव
डेमोंस्ट्रेशन कराकर सभी को अभ्यास भी कराया, जिनसे सभी में सीपीआर देने
में आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके और जरूरत पड़ने पर सभी फर्स्ट मेडिकल
रिस्पांडर पीड़ितों के बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सके।
प्रशिक्षण
में रेडक्रॉस स्वयंसेवक शिवांशी, ट्रेनर पूनम ने भी प्रतिभागियों को
प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर मानव सेवा के लिए हमेशा
तत्पर रहने के लिए संकल्पित किया। प्रशिक्षण में हरिद्वार, देहरादून,
टिहरी, पौड़ी गढ़वाल के चार जनपदों के एनसीसी कैडेट्स को प्राथमिक उपचार से
प्रशिक्षित कर फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर बनाया गया।





