मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' का स्वागत किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' का स्वागत किया

-गुरुओं की वाणी हमेशा करती रहती है हमारा मार्गदर्शन : नायब सैनीफरीदाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब तक निकली 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंची। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख वेशभूषा में यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब शामिल हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरुचरण यात्रा का स्वागत करने का मुझे सौभाग्य मिला, ये मेरे लिए गौरव का क्षण है। हरियाणा की धरती एक गौरवशाली क्षण का साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की कुर्बानी और वीरता पर सभी भारतवासियों को गर्व है। उन्होंने क्रूर मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा, चार साहिबजादों सहित पूरा परिवार बलिदान कर दिया। विश्व में ऐसी मिसाल कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि दिल्ली से प्रारंभ ये महान यात्रा बिहार में गुरु जी के जन्म स्थान पटना साहिब तक जाएगी और फरीदाबाद को दिल्ली के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रवेश द्वार पवित्र जोड़ा साहब के माध्यम से साक्षात गुरु जी के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर धारण कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और इस यात्रा के आयोजकों का दिल से आभार जताया और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं की वाणी हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रही है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिर्फ सिखों के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। इस यात्रा में माता साहिब कौर जी का पवित्र जोड़ा साहब शामिल होना सौभागय की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक नवंबर से 24 नवंबर तक प्रदेश में गुरु तेग बहादुर जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। हमारी सरकार ने पवित्र भूमि चिल्ला साहिब जहां गुरु नानक देव जी ने तपस्या की थी, वह भूमि पवित्र गुरुद्वारा साहिब के नाम की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने 1984 के दंगों के पीडि़त 121 परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय किया है। उन्होंने इस यात्रा में शामिल सभी संत गणों, आयोजकों और देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन और स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्वमंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्वमंत्री सीमा त्रिखा, मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली सहित अनेकों भाजपा नेतागण व विधायकगण मौजूद रहे। गौरतलब है कि गुरुवार रात को बदरपुर बार्डर से चरण सुहावे यात्रा ने फरीदाबाद में प्रवेश किया था और सेक्टर 37 से होते हुए यह यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15 में कुछ देर रुकने के बाद मध्य रात्रि को गुरुद्वारा दरबार साहिब में पहुंची थी। यात्रा में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और खालसा की माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब को लेकर निकली यात्रा का जगह जगह गुरु की प्यारी संगत ने स्वागत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें