मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के लातेहार में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन 'ड्रैगन-228' में नक्सलियों को लगा झटका, दो उग्रवादी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के लातेहार में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन 'ड्रैगन-228' में नक्सलियों को लगा झटका, दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल में छापेमारी कर संगठन के दो सक्रिय उग्रवादियों को अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ दबोचा गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मनोज लोहरा (पांकी, पलामू) और महादेव सिंह (सिमरियाटांड, लातेहार) के रूप में हुई है।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 4 मई को कुरुमखेता जंगल में जेजेएमपी के कुख्यात उग्रवादी शंकर राम के दस्ते की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर 'स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन-228' शुरू किया गया।

अभियान के दौरान जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम जंगल में पहुंची, उग्रवादी भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी कर दो उग्रवादियों को पकड़ लिया, हालांकि मुख्य सरगना शंकर राम जंगल का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा भंडार बरामद किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक एके-47 रायफल, दो एसएलआर रायफल, 9 मैगजीन और 318 राउंड जिंदा गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा, उग्रवादियों के पास से दो वॉकी-टॉकी, दो वाई-फाई राउटर, पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादी किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि संगठन के आगामी मंसूबों और उनके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फरार उग्रवादी शंकर राम की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है। इस मामले में मनिका थाना में आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें