मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को जलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में नक्सलियों ने टावर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा मोबाइल टावर को पेट्रोल डालकर जला दिया। साथ ही पर्चा भी छोड़ा है।बताया जाता है कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पाटुंग गांव में एयरटेल मोबाइल टावर काम चल रहा था। यहां मंगलवार देर शाम हथियारबंद नक्सली पहुंचे और पेट्रोल डालकर टावर के मशीनों में आग लगा दिया और पोस्टर छोड़कर चले गए। इस घटना में टावर का उपकरण पूरी तरह जल गया है। बताया जाता है कि मोबाइल टावर का काम पूरा कर लिया गया था और इसे जल्द ही चालू किया जाना था।पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बुधवार को बताया कि मोबाइल टावर को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर उसे पूरी तरह से तहत-नहस कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें