मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम सिंहभूम में नक्सली कैंप ध्वस्त, तीन आईईडी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम। जिले के गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने टोंटो थाना क्षेत्र में पांच-पांच किलो के तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाया था लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया, जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया। इसके अलावा गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र वन ग्राम हुसिपी के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में पांच केजी का तीन आईईडी लगाया था, जिसे शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने बरामद किया। बाद में बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।

गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम सांडीबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने अस्थाई कैंप बनाया था, जिसमें 20 से 25 नक्सलियों को रुकने की व्यवस्था थी। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप में आईईडी बनाने और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

उधर, जिले के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना वन ग्राम मारादिरी गांव में हुई। पश्चिमी जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना में वन ग्राम मारादिरी निवासी कांडे पूर्ती की पत्नी रानदाय पूर्ती (56) की मौत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें