मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का हुआ समापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। तीर्थनगरी में बुधवार को दुर्गा नवमी का पर्व हर्ष और

उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि

की कामना की। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र का समापन हो गया।

नौ

दिनों से चले आ रहे मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का आज कन्या पूजन

के साथ समापन हो गया। जो लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन कर व्रत का पारण

करते हैं, उन्होंने बीते रोज कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन किया। नवमी

तिथि पर कन्या पूजन करने वालों ने आज कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन किया।

तीर्थनगरी के अधिकांश आश्रम-अखाड़ों व मठों, मंदिरों में

भी नवरात्र उपासना का आज समापन हुआ। लोगों ने कन्या पूजन कर सुख-समृद्धि की

कामना की। लोगों ने कन्याओं को भोजन करवाकर वस्त्र, दक्षिणा, उपहार आदि

भेंट कर मां दुर्गा की उपासना की। कन्या पूजन के लिए आज भी कन्याओं की

भागमभाग देखी गई।

नवमी तिथि पर तीर्थनगरी के देवी मंदिरों

में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तीर्थनगरी के सिद्धपीठ मां

मायादेवी, शीतला माता मंदिर, मां काली मंदिर, सुरेश्वरी देवी मंदिर, दक्षिण

काली मंदि, चंडी देवी मंदिर, मंशा देवी मंदिर समेत तमाम मंदिरों में जारी

विशेष अनुष्ठान का भी आज समापन हुआ। प्रातः काल मंदिरों में विशेष पूजन व

आरती के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें